लिवर को सही रखने के लिए डाइट में शामिल करें इन 9 चीज़ों को लिवर रहेगा तंदरुस्त

 


लिवर को सही रखने के लिए डाइट में शामिल करें इन 9 चीज़ों को लिवर रहेगा तंदरुस्त

 

दोस्तों इस कोरोना काल में सेहतमंद रहना किसी बहुत बड़ी चुनौती से कम नहीं है। और सर्दियों के दिनों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो जाती है। इससे सांस की बीमारियों का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की बात मानें तो भारत में लिवर की बीमारी की दस बड़ी बीमारियों में मानी जाती है। दोस्तों देश में हर साल 10 लाख लिवर की बिमारियों से संबंधित मामले आते हैं जो कि बहुत गंभीर विषय है। लिवर हमरे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है जो की शरीर को डिटॉक्स करने में बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। और साथ ही कार्बोहाइड्रेट्स को तोड़कर ये  ग्लूकोज को बनाता है। लिवर में बहुत ही आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो की हमारे भोजन से पोषक तत्वों को पचाने,अवशोषित करने के लिए बहुत आवश्यक है और इसके लिए हमारे लिवर का सेहतमंद रहना बहुत जरुरी है। अगर आप भी चाहते हैं अपने लिवर को स्वस्थ रखना तो अपनी डाइट में शामिल करें ये  9  चीजे l 

 

1 - बेरीज -

इसमें एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिसे पॉलीफेनोल भी कहा जाता है। ये लिवर को क्षति होने से सुरक्षित रखता है। ये इम्यून सिस्टम को भी बढ़ाता है।

 

2  - कॉफी -

कॉफी, लिवर को फैटी लिवर वाली बीमारी से सुरक्षित रखती है। साथ ही इसके सेवन से लिवर में कैंसर का खतरा भी बहुत कम हो जाता है। ये सूजन को भी कम करती है।

 

3  - ग्रीन टी -

दोस्तों एक शोध के अनुसार, ग्रीन टी हमारे शरीर में फैट को घटाती है। और साथ ही ग्रीन टी के सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से छुटकारा मिलता है।

 

4  - लहसुन -

एक शोध से पता चला है कि लहसुन NAFLD बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे वजन भी घटता है।

 

5  - ऑलिव आयल -

दोस्तों ज्यादा फैट लिवर के लिए बहुत नुकसानदेह होता है। इसके लिए ऑलिव आयल का आप इस्तेमाल कर सकते है। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और साथ ही लिवर फंक्शन में सुधार लता है।

 

6  - ओटमील -

इसके अंदर फाइबर और बीटा ग्लूकोज भी पाया जाता है। इससे हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। और साथ ही फैट को भी कम करता है।

 

7  - अंगूर -

दोस्तों एक शोध के अनुसार अंगूर में एंटीऑक्सिडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो की लिवर को बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं।

 

8  - फल और सब्जियां -

आपके लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में फल और सबजीयों को और एवोकाडो, केला, बार्ली, बीट्स, ब्रॉकोली, और चावल, गाजर, नींबू, पपीता इन सभी को सेवन जरूर करें।

 

9  - फैटी फिश -

फैटी फिश में यानी तैलीय मछली में अच्छी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया मिलता है। और साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेटिव और एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो की लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। 

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ